फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District panchayat president rebellion in the SP , two nominations

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा में विद्रोह, दो नामांकन

Sat, 02 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president rebellion in the SP , two nominations
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी में विद्रोह हो गया है। शुक्रवार को सपा की अधिकृत प्रत्याशी सरिता यादव के सामने सपा के राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव की मां अतल देवी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


इन दोनों नामांकनों के दाखिल होने से जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रोचक मुकाबला होने की संभावना बन गई है वहीं, समाजवादी पार्टी की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है।  
विज्ञापन


जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सरिता यादव ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और जिला पंचायत सदस्य सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सरिता यादव नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला, वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा बुंदेला, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, जयराम सिंह यादव, वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह चौहान आदि नेताओं के नेतृत्व में जिला पंचायत के 15 सदस्यों के साथ जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।

नामांकन दाखिल करने के बाद सभी कार्यकर्ता पार्टी क ार्यालय पर आयोजित सभा में शामिल हुए। इस दौरान गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरिता यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने वाले सदस्य व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पदाधिकारियों के नाम चिह्नित करके पार्टी मुख्यालय भेजे जाएंगे।

उधर, समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विद्रोह करके समाजवादी पार्टी की समर्थित जिला पंचायत सदस्य अतल देवी ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। अतल देवी राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव की मां हैं। उनके साथ राजेश यादव के अलावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष फूल सिंह नन्ना, महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य समर्थक दलबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए पहुंचे।

अतल देवी के नामांकन दाखिल करने से जहां ललितपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रोचक मुकाबला होने की संभावना बन गई है वहीं, समाजवादी पार्टी की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है।

नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सरिता यादव के साथ डॉ. सतीश कुमार सुड़ेले, गुलाम मुहम्मद गामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र सिंह यादव, गिरधारी यादव के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिपंस खिलान सिंह यादव, ज्योति लोधी, रचना दुबे, फूलसिंह यादव, मानसिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, कृष्णा राजे, भगत राजा, जयश्री खटीक, वंदना देवी निरंजन, गुड्डी सहरिया, अतुल सिंह निरंजन, सुधा सोनी, अज्जू उर्फ बबीता यादव,

पूर्व पार्षद महेंद्र यादव, चंद्रशेखर खरे के अलावा पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश फौजी, महरौनी विधानसभा अध्यक्ष गिन्नी राजा, देशराज यादव, दशरथ लंबरदार, श्रीराम यादव, संतोष निरंजन, देवी सिंह, मान सिंह यादव, शेरसिंह तोमर, नंदराम यादव, रामकुमार चौरसिया के  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह रहे प्रस्तावक
सरिता यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। एक सेट में उनके प्रस्तावक ज्योति सिंह, कृ ष्णा राजे और दूसरे सेट में वंदना निरंजन और खिलान सिंह यादव रहे। जबकि, अतल देवी के नामांकन पत्र में प्रस्तावित कमलेश देवी और सुखदेन राजपूत रहीं।


पार्टी से निष्कासन की संस्तुति
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव और जिला पंचायत सदस्य अतल देवी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासन करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed