{"_id":"add910f67791522742659b46b00e960d","slug":"district-panchayat-members-complete-sense-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों की नब्ज टटोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों की नब्ज टटोली
ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के पक्ष में जिला पंचायत सदस्यों की परेड हुई। इस दौरान बैठक में सदस्यों की नब्ज टटोली गई।
हालांकि, एकजुटता की बात कही जा रही है, लेकिन घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। इस दौरान तय किया गया कि एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नामांकन करेंगी।
रविवार को स्टेशन रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने की। पार्टी नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव व कैलाश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
21 सदस्यीय जिला पंचायत में समाजवादी पार्टी समर्थित 17 सदस्य जीते माने जाते हैं। बैठक में 15 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाई गई सरिता यादव के नामांकन को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि पार्टी प्रत्याशी एक जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगी।
इस दौरान सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक दीपनारायण सिंह यादव, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव व कैलाश यादव समेत पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
इस दौरान बताया गया कि दो सदस्य बीमारी के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके हैं। इस मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, खिलान सिंह यादव, वंदना निरजंन, अतल देवी के प्रतिनिधि राजेश यादव, रचना लीलाधर दुबे, ज्योति सिंह, अंजू, जयश्री खटीक, उदय प्रताप सिंह, सुधा सोनी, कृष्णा राजे, मानसिंह यादव, फूल सिंह यादव, अतुल निरंजन, गुड्डी सहारिया आदि उपस्थित रहे।
बैठक में रहा असंतोष
समाजवादी पार्टी ने अंदरखाने चल रहे घमासान को समाप्त करने के लिए बैठक बुलाई थी। सूत्रों के अनुसार घमासान अभी थमा नहीं है। सूत्रों के अनुसार बैठक में सदस्यों में असंतोष व्याप्त रहा। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि पार्टी के सभी सदस्य एकजुट हैं, लेकिन असल में पार्टी कितने सदस्यों को संतुष्ट कर सकी। यह नामांकन के बाद ही पता चल सकेगा।