फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Magistrate will get PM Utkrisht Award under Clean Future Project

Lalitpur News: जिलाधिकारी को स्वच्छ भविष्य परियोजना के तहत मिलेगा पीएम उत्कृष्ट अवार्ड

Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate will get PM Utkrisht Award under Clean Future Project
- नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेंस 2024-25 के तहत ज्यूरी अवार्ड के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को एक बार फिर भारत सरकार से पुरस्कृत किया गया है, इस बार उन्हें नगर पालिका क्षेत्र में ई-गर्वमेंस लागू करने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने जिले का मैप तैयार कर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ किया। साथ ही जीपीएस के माध्यम से उसकी मॉनीटरिंग की व्यवस्था रखी। जिससे शहर में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कलेक्शन प्रणाली लागू हुई।
भारत सरकार जिलाधिकारी को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। यह पुरस्कार उनकी अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण, बाल कल्याण, खेल, पेयजल, डिजिटल सेवाएं और स्वच्छता क्षेत्र में किए गए नवाचार और सुधार कार्यों ने जिले को राष्ट्रीय पटल पर एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया है। स्वच्छ भविष्य परियोजना के क्रियान्वयन में जिलाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने स्वयं निगरानी रखकर अधिकारियों और नगर पालिका के कर्मचारियों को प्रेरित किया, नियमित समीक्षा बैठकें कीं और स्वयं नगर क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को ई-गवर्नेंस अवार्ड 2024-25 में परियोजना स्वच्छ भविष्य के लिए पीएम उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग ने ललितपुर नगर पालिका परिषद को ‘क्लीन फ्यूचर स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट फॉर सब्सटेनेबल ग्रोथ’ परियोजना के लिए नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेंस 2024-25 के तहत ज्यूरी अवार्ड के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार ‘रिपलीकेशन एंड स्केलिंग अप ऑफ नेशनल अवार्डेड प्रोजेक्ट’ श्रेणी में दिया गया है। भारत सरकार जिलाधिकारी को आगामी 9-10 जून को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सम्मेलन में ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित करेगी। इससे पहले भारत सरकार उन्हें जनपद में शत-प्रतिशत मतदान के लिए सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
यह पुरस्कार ललितपुर की जनता, प्रशासन और सभी सफाईकर्मियों की साझा जीत है। इस उपलब्धि को हासिल करने में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed