फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District hospital will Pathology Hitech

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी होगी हाईटेक

Wed, 09 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
District hospital will Pathology Hitech
ललितपुर। जिला अस्पताल में जल्द ही वह जांचें भी शुरू कर दी जाएंगी, जो अभी तक मरीजों को निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ती हैं। पैथोलॉजी को अत्याधुनिक बनाने के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल को हाईटेक किया जा रहा है। इसमें अस्पताल की पैथालॉजी को जल्द ही सात नई मशीनों की सौगात मिलेगी। इन मशीनों के आने से तमाम प्रकार की विशेष जांचों की सुविधा भी जिलेवासियों को मिलने लगेगी। पैथोलॉजी के लिए नए उपकरण खरीदने के लिए शासन की ओर से 38.50 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास बजट आने पर मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



पैथोलॉजी का हाल है बेहाल
ललितपुर। वर्तमान में जिला पैथोलॉजी का हाल- बेहाल बना हुआ है। पैथोलॉजी में अभी सबसे महंगी जांच सीबीसी की होती है। इस जांच से मरीज के खून के तमाम विवरण चिकित्सक को मिल जाते हैं, जिसके आधार पर मरीज का इलाज करने में आसानी होती है। पैथोलॉजी की पुरानी सीबीसी जांच मशीन खराब हो गई है। इसकी जगह पर एनसीडी सेल में धूल खा रही नई मशीन को पैथोलॉजी में लगाया गया था। लेकिन, नई मशीन आने के बाद से यह तीन से चार बार खराब हो चुकी है। गारंटी पीरियड में होने के कारण इंजीनियर का इंतजार किया जाता है और हफ्तों मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आएंगे नए उपकरण
38.38 लाख रुपये की लागत से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के लिए सात मशीनें खरीदी जानी है। इन मशीनों में पचास हजार रुपये से बिनोक्योलर माइक्रोस्कोप, दो लाख रुपए से सेमी ऑटो एनालाइजर, साढ़े चार लाख रुपए से हीमिटॉलॉजी एनालाइजर 20 पैरामीटर, बीस लाख रुपए की कंप्यूटाराइज्ड बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर, दो लाख रुपए से इलेक्ट्रोटाइप एनालाइजर, आठ लाख रुपए से एचबीएएलसी एनालाइजर व डेढ़ लाख रुपए से ईएसआर एनालाइजर (जीटा) मशीन खरीदी जानी है। इन मशीनों को खरीदने के लिए स्थानीय स्तर से निविदा आमंत्रित की जाएंगी। मशीन के स्थापित होने पर लॉगबुक तैयार की जाएगी, जिससे मशीन की क्षमता व उपयोग की जानकारी हो सके।


यह लाभ मिलेगा  
ललितपुर। पैथालॉजी में नई मशीनें आने से मरीजों को कई अत्याधुनिक जांचों का लाभ जिला अस्पताल में ही मिल सकेगा। बिनोक्योलर माइक्रोस्कोप से स्लाइडों की जांच पुख्ता व जल्दी हो सकेगी। सेमी ऑटो एनालाइजर की मदद से मरीजों के रक्त में ग्लूूकोज, सोडियम, पोटैशियम, सीरम एलब्यूमिन और लीवर फंक्शन टेस्ट हो सकेंगे। हीमिटॉलॉजी एनालाइजर से खून में लाल व सफेद रक्त कणिकाओं की संख्या, रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या, हीमोग्लोबिन आदि की जांच हो सकेगी। बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से मरीजों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। इस मशीन से मरीज की बायोकेमिस्ट्री के बारे में आसानी से पता किया जा सकेगा। यह मशीन पूर्ण रुप से कंप्यूटराइज्ड है, जिससे जांचें जल्द व प्रभावी तरीके से हो सकेंगी। इस मशीन से मरीज के रक्त में मौजूद एंजाइम व क्रियाटिन आदि की जांच भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed