फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District got 77 new accountants, given appointment letters

Lalitpur News: जनपद को मिले 77 नए लेखपाल, दिए नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
District got 77 new accountants, given appointment letters
लेखपालों काे नियुक्ति पत्र देते अतिथि।  - फोटो : अमर उजाला
- पूरी जिम्मेदार के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें -विधायक सदर
विज्ञापन

नवनियुक्त लेखपालों को सौंपे गए कार्यों में आप खरे उतरें : कैलाश निरंजन
सरकारी योजनाओं को धरातल तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचाएं : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिखाया गया। इस अवसर पर जनपद को मिले 77 नए लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश में पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत चयन प्रक्रिया संपन्न हुई है। आप सभी ने अपनी योग्यता के बल पर इस स्थान को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि नामान्तरण, कृषि को अकृषित घोषित करने आदि कार्य एवं आय, जाति, निवास, भूमि की पैमाइश आदि कार्य को शीघ्र निपटाएं। दैवीय आपदा के समय तुरंत राहत कार्य लोगों को उपलब्ध कराया जाए। लेखपाल का पद बहुत जिम्मेदारी का पद है, जिसके संबंध में एप सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि नव नियुक्त लेखपाल उदाहरण बनकर समाज के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत करें एवं लोगों के विश्वास पर खरे उतरे। सरकार द्वारा निवेश के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आप सभी पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और लोगो की समस्याओं का निराकरण कराएं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में कुल 77 लेखपालों का चयन हुआ है, जिनमें तहसील ललितपुर के लिए 18, महरौनी के लिए 16, तालबेहट के लिए 17, मड़ावरा के लिए 21 और तहसील पाली के लिए 5 लेखपालों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने नव नियुक्त लेखपालों को बिना भेदभाव के पारदर्शी ढंग से कार्य करने, सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने को भी कहा। आपको एक अवसर मिला है, लोगों के बीच में अच्छी छवि बनाएं। कोई गलत कार्य न करें। इस मौके पर एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप, एसडीएम राघवेंद्र शर्मा,राज्यमंत्री प्रतिनिधि सोनू चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000
13 लेखपालों ने एसडीएम को दी नियुक्ति आख्या
तालबेहट। बुधवार को 13 लेखपालों ने एसडीएम श्रीराम यादव के समक्ष अपनी नियुक्ति आख्या दी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने सभी लेखपालों से परिचय लिया और उन्हें शीध्र ही क्षेत्र आवंटन का भरोसा देते हुए नियमानुसार कार्य करने का आह्ान किया। इस मौके पर आरके रामेश्वर गोस्वामी, देवीदयाल प्रजापति, राजेंद्र पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed