फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   distribution of seven million farmers relief

किसानों को सात करोड़ की राहत राशि बंटेगी

Sat, 23 May 2015 01:06 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर तहसील अंतर्गत 25 गांवों के 4525 किसानों को सात करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जाएगी। नायब तहसीलदार ने किसानों से बैंक पास बुक की छायाप्रति लेखपालों को उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे कि उनके खाते में राहत राशि हस्तांतरित की जा सके।
विज्ञापन


अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में ललितपुर तहसील को सात करोड़ रुपये की धनराशि और प्राप्त हो गई है। तहसीलदार बीडी गुप्ता ने इस धनराशि को वितरित करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने लेखपालों के माध्यम से 25 गांव के 4525 किसानों को चिह्नित किया है। इसमें दो हजार 880 सीमांत किसान व एक हजार 845 लघु किसान शामिल हैं। इससे पहले 35 गांवों के किसानों को 8 करोड़ 73 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि वितरित की थी। नायब तहसीलदार अवधेश निगम ने कहा कि नेफ्ट के माध्यम से किसानों को राहत राशि हस्तांतरित की जाएगी, जिन किसानों ने लेखपालों को बैंक पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध नहीं कराई है, वह संबंधित लेखपालों को मुहैया करा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed