{"_id":"613cff728ebc3e0b145b16b3","slug":"distributer-fraud-in-ration-lalitpur-news-jhs2040763126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर अंत्योदय राशन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर अंत्योदय राशन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
एसडीएम कक्ष के बाहर बैठी महिलाएं
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। शनिवार को तहसील में खैरपुरा गांव के सहरिया अंत्योदय कार्ड धारकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली का खाद्यान्न नहीं दिया गया। उन्होंने कोटेदार पर राशन हड़पकर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।
शनिवार को बम्होरीकला के कोटेदार के यहां पहुंचे तो उसने राशन खत्म होने की बात कहकर उन्हें भगा दिया। उन्होंने कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।
सहरिया महिला-पुरुषों ने शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि जलंधर के कोटेदार की मृत्यु हो जाने के बाद उनके गांव का पूरा राशन बम्होरीकला के प्रभान सिंह द्वारा उठा लिया गया था। शनिवार को जब वह लोग कोटे पर पहुंचे तो उनका राशन खत्म हो जाने की बात कहते हुए भगा दिया गया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत जलंधर के खैरपुरा में 60 अंत्योदय परिवार है जिन्हें पिछले माह कोई राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन
जलंधर के कोटेदार के निधन के बाद वितरण हेतु बम्होरीकला के कोटेदार को उठान कर वितरण कराए जाने के निर्देश पूर्ति निरीक्षक ने दिए थे। कोटेदार प्रभान सिंह ने बताया कि उसे जलंधर की दुकान से 40 क्विंटल राशन मिला था जिसे बांट दिया गया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि 70 क्विंटल राशन उठाया गया जिसमें से कुछ बांटा गया बाकी की कालाबाजारी कर दी गई। ज्ञापन पर फुलरानी, जसोदा, चिरोंजिया, फूला, डोंगरावारी, प्रेमरानी, ज्ञानबाई, फुलिया, दिव्यांग जाहर समेत दुर्ग सिंह, परसाटाबारी, लल्लू, पंचम, मोहन, परसादी, चंदा, लखन, दशोदा समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर एवं अंगूठा अंकित है। वहीं, खैरपुरा के अंत्योदय कार्डधारकों ने एसडीएम को बताया कि उनके गांव से बम्होरी तक जाने का 40 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगता है जिससे उन्हें काफी दिक्कत है। ग्रामीणों ने मांग रखी कि उनका राशन नजदीकी भौंती की दुकान से दिलाया जाए।
खैरपुरा में 50 अंत्योदय परिवारों को राशन नहीं दिए जाने के बावत जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

एसडीएम से फरियाद करती ग्रामीण महिलाएं- फोटो : LALITPUR