फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Distribute loans to self-help groups on time: CDO

स्वयं सहायता समूह को समय से करें ऋण वितरण : सीडीओ

Fri, 11 Jul 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Distribute loans to self-help groups on time: CDO
- समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश, बैकों के लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज में लगातार गति धीमी होने के कारण जनपद प्रथम स्थान पर नहीं आ रहा है। इस प्रगति को बढ़ाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने विकासखंड जखौरा में संचालित बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की।

उपायुक्त (स्वतः रोजगार) रमेश कुमार यादव ने बताया कि विकासखंड जखौरा को सीसीएल के लिए लक्ष्य 220 के सापेक्ष 205 पत्रावलियों को बैंक शाखाओं में भेजा जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अभी तक मात्र 10 स्वयं सहायता समूहों का लोन खाता बैंक में खोला गया है, जिसकी धनराशि वितरण की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी 15 जुलाई तक समस्त पत्रावलियों का लोन खाता खोलकर धनराशि वितरण करने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधकों ने आश्वस्त किया कि आगामी एक सप्ताह में उनके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का सीसीएल कर धनराशि का वितरण कर दिया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक रंजीत सिंह ने शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पत्रावलियों का अवलोकन कर बैंक सखी/ब्लॉक मिशन प्रबंधक केे सहयोग से सीसीएल का वितरण कराएं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जखौरा सौरभ वर्नवाल एवं शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed