{"_id":"619fe713d7ac383c0f3a719b","slug":"dispute-between-ration-dealer-and-customer-lalitpur-news-jhs209570432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के बेटे व उपभोक्ता में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के बेटे व उपभोक्ता में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई में रोशन को लेकर एक उपभोक्ता और कोटेदार के बेटे के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में चालान की कार्रवाई की है। प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई में एक कोटे की दुकान पर कोटेदार के बेटे और उपभोक्ता के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उपभोक्ता ने दुकानदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया तो कोटेदार और उपभोक्ता में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में तेज आवाज में बहस बढ़ने के साथ ही मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ती कि दोनों के बीच कई मिनट तक मारपीट होती रही। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी। वहीं मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम सौंरई के लोगों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को भी शिकायत पत्र देते हुए राशन की दुकान पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। बताया कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। वहीं मंगलवार को दोपहर राशन लेने गए उपभोक्ता भजन के साथ कोटेदार के बेटे ने मारपीट कर दी। थाने में शिकायत करने गए तो पुलिस ने उल्टा भजन का भी शांतिभंग में चालान कर दिया।