{"_id":"bdf5d77288b1129a8701883a664a0dc9","slug":"dismantling-illegal-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पुल को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पुल को किया ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुछ समय से पूराकलां क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार व्यापक स्तर पर चल रहा था। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने रविवार को मौके पर छापा मार कर पूरी स्थिति को देखा था। इसके बाद सतर्क हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अगले दिन अपने अपने स्तर से मौके पर जाकर कार्रवाई की थी। मौके पर गए अधिकारियों ने कई ट्रक अवैध रूप से एकत्रित बालू के भंडारण को भी पकड़ा था।
बुधवार को उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव, खनन अधिकारी सन्नी कौशल एवं सहायक परिवहन अधिकारी राधेश्याम ने एक साथ ग्राम गेवरा गुंदेरा स्थित बेतवा नदी घाट पर छापा मारा। छापे के बाद वहा अवैध रूप से खनन कर रहे वाहन स्वामी मौके से अपने वाहन लेकर भाग गए। बाद में मौके पर गए अधिकारियाें ने खनन माफियाओं द्वारा बनाए गए पुल नुमा रास्ते को जेसीबी से खोद दिया।
विज्ञापन