फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty water supplying in gandhi nager, nai basti

गांधीनगर, नई बस्ती में करीब 1 माह से गंदे पानी की हो रही आपूर्ति

Fri, 06 Nov 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
dirty water supplying in gandhi nager, nai basti
गांधीनगर नई बस्ती में नल से आ रहा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला गांधीनगर और नईबस्ती में एक माह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे मोहल्लेवासियों को दूषित पानी पीने से बीमार होने की चिंता सताने लगी है। लेकिन, दूषित जलापूर्ति होने के मामले में जलसंस्थान के अधिकारी अभी भी अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान द्वारा शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। मोहल्ला गांधीनगर और नईबस्ती में आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए पानी की टंकी बनी हुई है। लेकिन, मोहल्ले के निवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। करीब एक महीने से गंदे पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और अब उन्हें बीमार होने का अंदेशा सताने लगा है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। यदि दूषित पानी की आपूर्ति इसी तरह होती रही तो कब बीमार पड़ जाएंगे, यह पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन

---
गांधीनगर मोहल्ले में कई दिनों से आपूर्ति में पीला सा पानी मिल आ रहा है। विभाग के कर्मचारी बिल भेजने के लिए ही मोहल्ले में दिखाई देते हैं। वरना, कोई कर्मचारी आपूर्ति देखने के लिए नहीं आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जाहिद मंसूरी, गांधीनगर
-----
मोहल्ला की एक गली गांधीनगर तो दूसरी गली नईबस्ती में आती है। इन दोनों ही मोहल्लों में पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है, जिससे लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं।

- रामसेवक मिश्रा, गांधीनगर
----
नलों में पानी बहुत अधिक गंदा आ रहा है। इस पानी को पीने से लोग और अधिक बीमार होंगे, साथ ही गले में खांसी व जुकाम की समस्या का भय सता रहा है।
- डा. रामसहाय पाराशर
----
जलसंस्थान कर्मी पाइप लाइनों के लीकेज सुधार नहीं रहे हैं। इस कारण गंदे पानी की आपूर्ति जगह-जगह हो रही है। यदि पाइप लाइनों को दुरुस्त कर दिया जाए तो आपूर्ति स्वत: ठीक हो जाएगी।
- संदीप कुमार
---
दूषित पेयजल की आपूर्ति होने की जानकारी मिली है। इसकी वास्तविकता का पता करने के लिए मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी।
- राहुल सिंह
अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed