फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dipute over change

चिल्लर देने पर होटल संचालक ने की मारपीट, पर्स छीन लिया

Thu, 22 Oct 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
dipute over change
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट में होटल पर सिक्के देने पर एक युवक ने होटल संचालक पर मारपीट और रुपयों से भरा पर्स छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन क्षेत्रपाल मंदिर के पास रहने वाले पुष्पेंद्र कश्यप पुत्र ग्याप्रसाद ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अखबार बांटता है। बुधवार को वह जागेश्वरी माता मंदिर के दर्शन करके चंदेरी से वापस लौट रहा था। रास्ते में ग्राम राजघाट पर रुका और तिराहा पर स्थित एक होटल पर चाय नाश्ता करने लगा। उसके नाश्ते के तेरह रुपए हुए तो उसने दस रुपए का नोट और एक-एक रुपये के तीन सिक्के होटल संचालक को दिए, जिस पर उसने सिक्के लेने से मना करते हुए उसके तीन रुपये फेंक दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा और गालियां देने से मना करने पर उसने अपने एक साथी के साथ उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। जिसमें उसके अखबार के उगाही के 19 हजार 600 रुपए रखे हुए थे। मौके पर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने बीच बचाव किया, जिस पर वह किसी प्रकार वहां से निकल सका। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed