{"_id":"60ec9dfc8ebc3eb2d8677c28","slug":"dios-inpection-three-collage-inregularity-lalitpur-news-jhs1993850138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी सहित तीन कॉलेजों डीआईओएस को मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी सहित तीन कॉलेजों डीआईओएस को मिली खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डीआईओएस रामशंकर को विद्यालयों के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक शिक्षिका के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर अंकित पाए गए लेकिन वह मौके पर नहीं मिली। विद्यालय के शिक्षण ग्रुप में गुड मार्निंग, गुड नाइट के मेसेज, कप-प्लेट, खेल खिलौने के मेसेज छात्राओं द्वारा भेजे जाने के सवाल पर शिक्षिकाएं चुप्पी साधे रहीं।
शनिवार को अचानक जीजीआईसी पहुंचे डीआईओएस को उपस्थित शिक्षिकाएं स्टाफ रूम में वार्तालाप करते मिलीं। प्रवक्ता अर्पिता जैन ने बताया गया कि प्रधानाचार्य पूनम मलिक दैलवारा गई हैं। सोनाली सूर्यवंशी सअ के हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका में मिले पर वह निरीक्षण के समय विद्यालय में उपस्थित नहीं थीं। विद्यालय में बने शिक्षण ग्रुप में गुड मार्निंग, गुड नाइट के मेसेज एवं कप-प्लेट, खेल खिलौने के मेसेज छात्राओं द्वारा भेजे जाने के संबंध में डीआईओएस ने पूछताछ की तो प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षिकाओं ने कोई जवाब नहीं दिया।
डीआईओएस ने बताया कि अनुपस्थित सहायक अध्यापक सोनाली सूर्यवंशी का एक दिन का वेतन काटने और प्रधानाचार्य को सअ से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन शिक्षण के मामले में प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक राजेश कुमार अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने के क्रम में जुलाई माह 2021 की वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने की संस्तुति भी कर दी। उन्होंने प्रधानाचार्य अजब सिंह से पूछा कि ऐसे छात्र जिनके पास एंड्रॉयड फोन नहीं हैं, उनके शिक्षण व्यवस्था के लिए क्या कदम उठाए गए तो प्रधानाचार्य एवं स्टाफ कोई जवाब नहीं दे सका।
पीएन इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर पड़ा था ताला
डीआईओएस ने बताया कि पीएन इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर ताला पड़ा था। किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी प्रवेश गेट पर नहीं लगाई गई। सुधीर कुमार रावत लिपिक छह से नौ जुलाई तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। लिपिक का तीन दिन तक का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। विद्यालय के परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में सुधीर कुमार रावत, कमलेश कुमार सअ के हस्ताक्षर 8 एवं 9 जुलाई के पंजिका में नहीं मिले। बताया गया कि माह जून के कॉलम में गलती से हस्ताक्षर कर दिए हैं। अभिभावक संघ से रखी गई शिक्षिका गनेश राजा द्वारा निरीक्षण तिथि में कोई भी ऑनलाइन कक्षा संचालित नहीं की गई है।