{"_id":"610c3c528ebc3e88e816c44c","slug":"dilysis-unit-contruction-incomplete-insuffient-budget-lalitpur-news-jhs201252931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में अधूरी पड़ी डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में अधूरी पड़ी डायलिसिस यूनिट
विज्ञापन
डायलीसिस यूनिट
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शासन द्वारा द्वारा भले ही जिले में अगस्त माह के अंत तक किडनी के मरीजों को सुविधा देने के लिए डायलिसिस यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हों, लेकिन जिला अस्पताल में निर्माणाधीन डायलिसिस यूनिट बजट की राह देख रही है। डायलिसिस यूनिट का निर्माण अधूरा पड़ा है तो डायलिसिस के मरीजों को सुविधा कैसे मिलेगी।
जनपद में किडनी के मरीजों को सुविधाएं देने के लिए डायलिसिस यूनिट स्थापित की जा रही है। इसका निर्माण जिला अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग के बाहर किया जा रहा है। 58 लाख रुपये की राशि से निर्माण किया जा रहा है। भवन को दो मंजिला बनाया गया है। इसमें स्टाफ कक्ष, डायलिसिस रूम व अन्य कक्ष भी बनाए जा रहे हैं। शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं, कि किडनी के मरीजों को अगस्त माह के अंत तक डायलिसिस की सुविधा जनपद में ही दी जाए। इसके लिए डायलिसिस यूनिट को इसी माह के अंत तक तैयार कर चालू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुुविधा मिल सके।
बजट के अभाव में भवन का निर्माण अधूरा पड़ा
यहां पर 58 लाख के सापेक्ष मात्र 29 लाख रुपये की धनराशि ही अवमुक्त की गई है। इससे भवन पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका है। भवन में खिड़की दरवाजे, पेंटिंग आदि कार्य बाकी रह गए हैं। ऐसे में अगस्त माह के अंत तक तो दूर दो माह बाद भी तैयार नहीं हो सकता है। इससे जहां शासन की मंशा भी पूरी नहीं हो पा रही है तो मरीजों को भी डायलिसिस के लिए महानगरों की ओर ही रुख करना होगा। जहां पर अधिक राशि खर्च करना पड़ेगी।
विज्ञापन
----
डायलिसिस यूनिट की निर्माण राशि 58 लाख रुपये के सापेक्ष 29 लाख रुपया ही आया है। इस कारण निर्माण अधूरा पड़ा है। बजट आने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल पुरूष