फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DIG assured security by touring markets and roads on foot

Lalitpur News: डीआईजी ने बाजारों व सड़कों पर पैदल भ्रमण कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
DIG assured security by touring markets and roads on foot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी कलानिधि नैथानी ने पुलिस फोर्स के साथ रविवार को बाजारों व सड़कों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आम लोगों से बातचीत कर पुलिसिंग की जानकारी ली। दुकानदारों व आम लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर होमगार्ड को पुरस्कृत किया।

डीआईजी ने संवेदनशील इलाकों, व्यस्त बाजारों, प्रमुख मार्गों, घंटाघर चौराहे पर पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। डीआईजी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर यातायात व्यवस्था को परखा। ड्यूटी पर लगे होमगार्ड को उन्होंने पुरस्कृत किया। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निरंतर पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा। इस दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। डीआईजी ने कोतवाली सदर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed