फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diffirent diffirent place fighting case 15 people again FIR

अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के मामलों में 15 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Mar 2020 08:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Diffirent diffirent place fighting case 15 people again FIR
ललितपुर। जिले में विभिन्न थानों के अंतर्गत मारपीट के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें कहीं पुराने विवाद के मामले तो कहीं मामूली बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुरा निवासी सोनू पुत्र अज्जू कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुंदन पुत्र कनई समेत चार लोग आए और उसके भाई को गाली - गलौज कर मारपीट कर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मैनवारा निवासी गब्बर पुत्र वीरन पाल ने पुलिस को बताया कि गांव के राजाराम पुत्र सुन्नेपाल समेत तीन लोग आए और पुराने विवाद को लेकर उसके साथ गाली - गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बार अंतर्गत ग्राम मथुराडांग निवासी चंद्रा पत्नी छोटेलाल ने तहरीर देकर बताया कि गांव के प्रागी पुत्र स्व. भइयालाल समेत तीन लोग आए और उसके साथ गाली - गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बसतगुंवा निवासी जयराम पुत्र प्यारेलाल ने जखौरा थाने में तहरीर देकर बताया कि जब गांव में ही था, तभी गांव के बहादुर पुत्र जयराम आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा के ग्राम मैनवारा निवासी ज्ञानवती पत्नी राजाराम ने तहरीर में बताया कि गांव की ममता पत्नी गब्बर समेत चार लोग आ गए और उन्होंने उसके साथ पुराने विवाद को लेकर गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी। यह देख गांव वाले एकत्रित हो गए और बीच बचाव किया। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed