फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से लूना सवार ग्रामीण की मौत

Mon, 02 Dec 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
died in accident
अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पाचौनी चीरा के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ललितपुर में मोबाइल फोन की दुकान पर काम करने के बाद युवक वापस घर लौट रहा था। हादसा इतना दर्दनाक था कि अज्ञात वाहन ग्रामीण के सिर को रौंदते हुए निकल गया, जिसे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बख्तर निवासी दयाशंकर रजक (23) पुत्र उमाशंकर रजक ललितपुर में एक मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता था। शनिवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद होने के काद वह गांव की ओर अपने लूना वाहन से चल दिया, अभी वह ग्राम पाचौनी चीरा के पास हाइवे पर जा रहा था कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी लूना में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर तेज रफ्तार वाहन के पहियों के नीचे जा पहुंचा और वाहन उसके सिर को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा में सिर कुचलने से दयाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव की पहचान कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसका एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed