{"_id":"6095a2258ebc3e47792b8c63","slug":"dictict-jail-corona-free-lalitpur-news-jhs1945490127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त हुआ जिला कारागार, सभी बंदी हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त हुआ जिला कारागार, सभी बंदी हुए ठीक
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कारागार अब पूरी तरह कोरोना मुक्त हो चुका है। पूर्व में जिला कारागार में 89 बंदियों में कोरोना संक्रमण पाया गया था, जिनमें 83 मरीज पहले ही ठीक हो चुके थे, जबकि अब बाकी बचे छह मरीजों की भी दोबारा जांच कराए जाने पर उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
जिला कारागार में बीते दो सप्ताह पहले दो बंदियों की कोरोना जांच में 89 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिनमें बीते सप्ताह 83 बंदी ठीक होने पर उन्हें अन्य बंदियों से अलग आइसोलेशन में रखा गया था, जबकि बाकी छह पॉजीटिव बंदियों को अलग क्वारंटीन किया गया था, जिनमें एक को तालबेहट के अस्पताल में पहुंचाया गया था। अब उक्त बाकी सभी छह बंदियों के उपचार के बाद शुक्रवार को फिर से कोविड-19 जांच करवाई गई, जिसमें इन सभी बंदी की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। अब वर्तमान में जिला कारागार में कोई भी बंदी कोविड-19 पॉजिटिव निरुद्ध नहीं है। प्रभारी कारापाल सुरेश कुमार के अथक प्रयासों एवं जेल अधीक्षक के मार्ग दर्शन से सभी बंदियों में कोविड-19 संक्रमण के विरुद्ध सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया और उन्हें सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समय-समय पर सभी बंदियों के शरीर का तापमान एवं एसपीओ-2 लिया गया। प्रभारी कारापाल द्वारा सभी बंदियों को बराबर योग करते रहने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे कोविड-19 जैसे प्राणघातक संक्रमण से बचाव में मदद प्राप्त हो सकी। अब वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदी कोविड- 19 संक्रमण से बाहर आ चुके हैं यानि वर्तमान में जिला कारागार ललितपुर में निरुद्ध कोई भी बंदी कोविड-19 संक्रमित नहीं है। प्रभारी कारापाल सुरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्घ कोरोना संक्रमित सभी बंदी ठीक हो चुके हैं और उन सभी की कोरोना की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।