{"_id":"61f059984f42f351793590cb","slug":"dialysis-unit-ready-at-district-hospital-patients-will-get-facility-from-march-lalitpur-news-jhs213807147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट तैयार, मरीजों को मार्च से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट तैयार, मरीजों को मार्च से मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में सीसीयू व सीटी स्कैन जांच की सुविधाओं के साथ अब डायलिसिस की सुविधा भी जल्द मिलेगी। इसके लिए परिसर में डायलिसिस यूनिट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है। मशीनें व अन्य उपकरण मंगाए गए हैं, अब मार्च तक मरीजों को अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के अभाव में कई गंभीर बीमारियों के मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां पर अब तक किडनी रोगियों को विशेषज्ञों के अभाव में झांसी व मध्यप्रदेश के भोपाल की ओर रुख करना पड़ता है। मरीजों को उपचार तक महानगरों को जाना तो ठीक है, लेकिन डायलिसिस के लिए भी जाना पड़ रहा है। मरीजों को प्रथम बार में लगभग पांच हजार व दूसरी बार में तीन हजार रुपये देना पड़ रहे हैं।
सुविधा न होने से मरीजों का डायलिसिस भी समय पर नहीं हो पा रहा है। लेकिन, अब जिले में किडनी रोगियों को जल्द ही डायलिसिस की सुविधा जिला अस्पताल में ही मुहैया हो सकेगी। इसके लिए 58 लाख रुपये की लागत से डायलिसिस यूनिट बनकर तैयार हो गया है। इनमें आठ बेड की सुविधा की गई है। स्टाफ के लिए अलग से कक्ष बनाए गए हैं। मरीजों को यूनिट में आवाजाही के लिए सीढ़ियों के साथ रैंप बनाया गया है। उपकरण व मशीनरी मंगाई गईं हैं, जल्द ही स्थापित की जाएंगी। आठ मशीनों से एक बार में आठ मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक मशीनें भी स्थापित हो जाएंगी। मार्च में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
---
एक माह में आते 60 किडनी के मरीज
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. आरपीसिंह ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 60 किडनी के मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इसके अलावा जनपद में लगभग दो किडनी मरीजों को डायलिसिस की जरूरत होती है।
दिन में 16 मरीजों की होगी डायलिसिस
एक मरीज की डायलिसिस पूरी होने में लगभग चार से साढ़े चार घंटे तक का समय लगता है। यूनिट में आठ मशीनें आ रहीं हैं। इससे एक मशीन से एक दिन में दो लोगों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इस तरह आठ मशीनों से 16 मरीजों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह सुविधा निशुल्क मरीजों को दी जाएगी।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस, जिला अस्पताल
किडनी के रोगियों को डायलिसिस के लिए अन्य शहरों की ओर जाना पड़ता है। इससे समय पर डायलिसिस नहीं हो पाती है।
- बालचंद्र, जुगपुरा
जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से मरीजों केे राहत मिल जाएगी। आना-जाना ही नहीं पैसों की भी बचत होगी।
- सोनू