फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dhaba manager dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से ढाबा मैनेजर की मौत

Sun, 08 Aug 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dhaba manager dies due to truck collision
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरधा हाईवे स्थित ढाबा के मैनेजर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मैनेजर ढाबा के पास ही सड़क पर दूध डेयरी की गाड़ी से दूध ले रहा था, इसी दौरान ट्रक ने पीछे से डेयरी की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे ढाबा मैनेजर दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी जगदीश सोनी (52) पुत्र बच्चूलाल सोनी बिरधा हाईवे स्थित एक ढाबा पर मैनेजर था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ढाबा के बाहर सड़क किनारे दूध डेयरी की गाड़ी आई। वह दूध डेयरी की गाड़ी पर दूध खरीद रहा था। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने दूध डेयरी की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ढाबा मैनेजर जगदीश दोनों गाड़ियों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख ढाबा कर्मियों व दूध डेयरी गाड़ी के कर्मचारियों ने तत्काल अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई और मैनेजर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उक्त मैनेजर की मौके पर तड़पते हुए मौत हो गई। ट्रक की टक्कर होते ही ट्रक चालक तत्काल मौके से भाग खड़ा हुआ। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed