फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devrani-Jethani going to the wedding was run over by a speeding truck, died

Lalitpur News: शादी में जा रहीं देवरानी-जेठानी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devrani-Jethani going to the wedding was run over by a speeding truck, died
झांसी। ननद के लड़के की शादी में शामिल होने जा रहीं देवरानी-जेठानी की सोमवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनको पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह रौंद डाला। मौके पर दोनों की मौत हो गई जबकि उनका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय निवासी रानी (40) पत्नी पंजाब सिंह अपनी देवरानी पूजा (25) पत्नी जसवंत के साथ बाइक पर सवार होकर चकरपुर जा रही थी। बाइक उनका चचेरा देवर जुझार सिंह चला रहा था। झांसी-ललितपुर हाईवे से होते हुए जैसे ही यह लोग वनगाएं तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। रानी, पूजा और जुझार तीनों ही ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। ट्रक की चपेट में आने से रानी और पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि जुझार के पैर के ऊपर से ट्रक के गुजर जाने से उसका पैर खराब हो गया। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे को देखा वह सिहर उठा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायल जुझार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed