फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devi maa

देवी पंडालों में गूंज रहे मां के जयकारे

Wed, 21 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
devi maa
ललितपुर। नवरात्र के सातवें दिन देवी पंडालों में भक्ति की धूम रही। हर कोई अपने तरीके से मां के दरबार को आकर्षक बना रहा है। एक देवी पंडाल में समिति सदस्यों द्वारा आरती में रसगुल्लों का प्रसाद लगाया तो एक दिन जलेबी और कचौड़ी प्रसाद में बांटी।
विज्ञापन




शहर में देवी पंडालों में रोजाना सुबह-शाम श्रद्धालुओं का देवी दर्शनों को तांता लगा है। सुबह से मंदिरों में जलअर्पण व आरती का आयोजन किया जा रहा है और विशेष पकवानों का भोग लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सुभाष मार्केट में साड़ी लाइन में देवी भक्तों ने मां जगदंबे की झांकी को बड़े ही मनोहारी ढंग से सजाया है। देवी पंडाल में विराजीं देवी मां के साथ भगवान श्रीराम, हनुमान, सुग्रीव और अन्य स्वरूपों को भी स्थापित किया गया है, जो झांकी में विशेष आकर्षण है। रात्रि नौ बजे आरती का आयोजन किया गया और रसगुल्ला, काजू, किसमिस, मिसरी और नारियल का प्रसाद लगाया गया। इससे पूर्व यहां जलेबी और कचौड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर विभाकांत हुंडैत, प्रवीण हुंडैत, नीरज सोनी, विक्की सोनी, हिमांशु हुंडैत, हृदेश हुंडैत, पीयूष हुंडैत, अनुज कुमार, शशिकांत तिवारी, मनीष, मयंक रावत, ऋषि बिलगैंया, विशाल हुंडैत मौजूद रहे। वहीं, कटरा बाजार स्थित जय महाकाली लाइन में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां रोजाना सुबह-शाम श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन कर आरती व भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। यहां चार दशकों से काली मां की स्थापना की जा रही है, जो परंपरागत रूप से जारी है।
विज्ञापन


-



दुर्गा मां का पूजा-अर्चन है अनंत फलदाई
ललितपुर (ब्यूरो)। श्री सिद्ध पीठ चंडी मंदिर धाम पर नवरात्र मेला महोत्सव व दशहरा पर्व के मौके पर मां दुर्गा की महाआरती की गई। चंडी पीठाधीश्वर स्वामी चंद्रेश्वरगिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा आराधना का फल अनंत फलदाई होता है। मां दुर्गा का अर्चन व तप करने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। प्रत्येक दिवस देवी के अलग-अलग स्वरूप की आराधना की जाती है। जो भक्त मां के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ आराधना करता है, मां दुर्गा उसके समस्त दुख हरती हैं। इस मौके पर सरदार बीके सिंह, तहसीलदार अवधेश निगम, दीपक सोनी, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, अश्विनी पुरोहित, सुधांशु शेखर हुंडैत, भरत रिछारिया, पार्षद महेंद्र सिंघई, रामकृपाल गुप्ता, प्रकाश नारायण  श्रीवास्तव, हरिओम दीक्षित, शत्रुघ्न यादव, गोल्डी पुरोहित, तिलक यादव,  महेंद्र साहू, अंकित यादव, राजू विश्वकर्मा, कल्याण, निदेश पाठक, दुर्गाप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





शनिवार को होगा भंडारा
ललितपुर। टीआरडी रेलवे नवदुर्गा युवा समिति द्वारा माता जागेश्वरी धाम पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें 24 अक्तूबर को भंडारा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आशीष बुधौलिया, दीपक यादव, अमित निषाद, सोबरन कुशवाहा, सत्यम दुबे, ऋषि अहिरवार, संजय राय, पवन राय, अजय राजपूत, पंकज रैकवार, रवि यादव, जीतू वर्मा, धर्मेंद्र, अमित दुबे, शिवजी, संतोष चौरसिया, विकास दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed