फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devgarh mahotsav begin first march

एक मार्च से शुरू होगा देवगढ़ महोत्सव

Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
devgarh mahotsav begin first march
devgarh mahotsav - फोटो : demo
शासन द्वारा पर्यटन नगरी देवगढ़ में पहली बार देवगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमेें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पुरातत्व स्थलों की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ ही वॉलीबुड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।  महोत्सव एक मार्च से पांच मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार महोत्सव का आयोजन देवगढ़ में ही आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा पर गहन मंथन किया गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में बुंदेलखंडी कलाकारों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक व लोकगीत कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को महत्व दिया गया है, ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा को एक बड़े मंच में प्रस्तुति देकर साबित कर सकें। पुरातत्व महत्व के प्रति प्रोत्साहित हो सकें। इस महोत्सव में  बुंदेलखंड के हेरिटेज विरासतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसका प्रदर्शन आकर्षक तरीके से आयोजन में किया जाएगा। इस आयोजन में पर्यटन महत्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी पर्यटकों व दर्शकों को दिखाई जाएंगी, जिससे वह बुंदेलखंड के पर्यटन के बारे में जान सकेंगे। देवगढ़ महोत्सव में कई छोटी-छोटी टॉकीज भी बनाई जाएंगी, जिसमें यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए शिक्षापरक फिल्में भी दिखाई जाने की योजना भी तैयार की गई है। इसके लिए बॉलीबुड कलाकार राजा बुंदेला का सहयोग भी प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। बताया गया कि इस आयोजन में बॉलीबुड के चर्चित व बड़े कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे, हालांकि इस कार्यक्रम में कौन-कौन से बॉलीबुड कलाकारों को बुलाया जाना है, यह तय नहीं हुआ है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई कलाकारों से वार्ता चल रही है। देवगढ़ महोत्सव को बेहतरीन बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रुपरेखा बनाई जा रही है। इसके संबंध में इसी सप्ताह एक बार से जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों की बैठक आयोजित होकर कार्यक्रम व उनका समय फाइनल रुप से तय किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं के महत्व और उनके उपयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


पुरातात्विक विरासतों व पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी लगेगी
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार देवगढ़ महोत्सव का आयोजन एक मार्च से शुरु हो रहा है, जिसमें पुरातत्व महत्व की हैरिटेज विरासतों व पर्यटन क्षेत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें पुरातत्व और पर्यटन के महत्व की जानकारी यहां आने वाले लोगों को मुहैया कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी रेलवे स्टेशन पर लगाएंगे स्टॉल
देवगढ़ महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले एवं बुंदेलखंड के अन्य जनपदों और विदेशी पर्यटकों को आयोजन में शामिल होने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर देवगढ़ महोत्सव का एक स्टॉल लगाया जाएगा, इसमें देवगढ़ महोत्सव के बारे में पर्यटकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा आयोजन की पहुंच सभी तक बनाने के लिए देवगढ़ के लिए बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed