{"_id":"5debf2028ebc3e1c115afc36","slug":"devgadh-crossing-in-jamm-for-begganing-work-start-overbridge-lalitpur-news-jhs1544219170","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवगढ़ क्रॉसिंग: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रोज लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवगढ़ क्रॉसिंग: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रोज लगता जाम
विज्ञापन
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास लगा जाम
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर नेहरुनगर की ओर निर्माणाधीन ओवरब्रिज अधूरा पड़ा है। पिछले एक वर्ष से काम चल रहा है, पर बीच में कार्य बंद हो जाने के कारण यह पूरा नहीं हो सका। रेलवे गेट बंद होने के दौरान सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। यहां भारी वाहन, ट्रैक्टर और बस का रुट डायवर्ट है, लेकिन दूसरी ओर भी पुल निर्माण होने से यहीं से वाहन निकाले जा रहे हैं, जिससे और अधिक परेशानी हो रही है।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे इंतजार के बाद ओवरब्रिज का काम शुरु हुआ। इसके बाद यहां भारी वाहनों के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर बदले हुए रुट सिद्घन बाईपास से होकर वाहन निकालने की व्यवस्था यातायात विभाग के माध्यम से निर्धारित की गई। इस दौरान नेहरुनगर की ओर देवगढ़ क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए आठ पिलर का निर्माण किया गया। सर्विस रोड के लिए कच्चा मार्ग बनाया गया, जो बीती बारिश में काफी खराब हो गया था, इसके चलते अब यहां सड़क काफी जर्जर स्थिति में हो गई। जगह-जगह गड्ढे व ऊंची-नीची सड़क होने से आधा किलोमीटर एरिया में निकलने के दौरान वाहनों को दिक्कत होने लगी। लेकिन, ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा वाहनों के आवागमन की सुविधा सुचारु रखने के लिए सर्विस रोड पर मिट्टी नहीं डलवाई,, जिससे अब भी यहां से वाहनों को ऊबड़ खाबड़ सड़क से ही निकलना मजबूरी बन गया है।
वहीं, बाईपास रोड से निकलने के बाद सिद्घन पुल के पास रेलवे की तीसरी लाइन के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे यहां भी भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, हालांकि बाद में रेलवे के ठेकेदारों द्वारा पुल के साइड में एक ओर संकरी जगह से वाहनों को निकलने के लिए मार्ग छोड़ दिया गया, जहां से वाहन निकल रहे हैं। लेकिन, यहां सड़क काफी संकरी और अधिक व्यस्त होने के कारण देवगढ़ क्रॉसिंग से ही वाहन निकल रहे हैं। ऐसे में ओवरब्रिज के पिलर बनने से जहां रास्ता संकरा हो गया है, वहीं अब भारी वाहन भी निकलने लगे हैं, जिससे देवगढ़ क्रॉसिंग पर गेट बंद होने के दौरान सड़क पर वाहनों का रोज लंबा जाम लग रहा है। नेहरुनगर के लोगों को तो परेशानी हो ही रही है, शहर से नेहरूनगर की ओर जाने वाले लोगों को और स्कूल के विद्यार्थियों एवं अन्य राहगीरों को जाम में फंसे रहने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
देवगढ़ क्रॉसिंग का गेट बंद होने पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में कई बार जरुरी काम होने पर जाम में फंसने पर दिक्कत हो जाती है। इस दौरान क्रॉसिंग से दो या तीन ट्रेन एक साथ निकलती हैं तो जाम की स्थिति कई बार बीस से पच्चीस मिनट तक बन जाती है, जो अधिक परेशानी देती है।
- सुनील कुमार देवलिया।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम में अक्सर फंसना पड़ता है। धौर्रा व जाखलौन की ओर आने-जाते समय अधिक दिक्कत होती है। कई बार कई ट्रेन एक साथ निकालने के बाद ही गेट खोला जाता है, जो अधिक परेशानी देता है। ओवरब्रिज के किनारे का सड़क का रास्ता काफी खराब है, जिससे वाहन काफी संभलकर चलाने पड़ते हैं।
- विशाल कुमार।
देवगढ़ क्रॉसिंग पर जाम लगने की मुख्य वजह ट्रैफिक का डायवर्जन पूरी तरह से नहीं होना है। इसके लिए सेतु निगम और रेलवे द्वारा जिलाधिकारी को पत्राचार किया गया है, ताकि डायवर्जन होने पर ओवरब्रिज का काम हो सके।
- धर्मेंद्र कुमार, अभियंता, सेतु निगम।