{"_id":"efea958026517ddffb906dcf02a7aa7f","slug":"devendra-sun-and-farheen-bano-received-champion-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र, सूरज व फरहीन बानो को मिली चैंपियन ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र, सूरज व फरहीन बानो को मिली चैंपियन ट्रॉफी
ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्री दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में युवा महोत्सव के समापन पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि, विभिन्न खेलों के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। युवा महोत्सव में महाविद्यालय की ओर से चैंपियन ट्रॉफी देवेंद्र सिंह, सूरज रैकवार व फरहीन बानो को मिली।
महाविद्यालय में तीन दिनों से चल रहा युवा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी वीके जैन ने साहित्य और कला की अधिष्ठात्री देवी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मौजूद लोगों व अतिथियों का मनमोह लिया और खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर दुर्गति दुर्गा नाशिनी, नृत्य नाटिका विज्ञान वर्ग की प्रवक्ता स्मिता खैरा और उनकी सहयोगियों प्रवक्ताओं द्वारा प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अनपढ़ बहू नाटिका व कव्वाली एवं अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान महाविद्यालय में अतिथियों द्वारा 28 दिसंबर से चल रहे युुवा महोत्सव में चल रही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। बीए प्रथम वर्ष के देवेंद सिंह, बीए द्वितीय वर्ष के सूरज रैकवार व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा फरहीन बानो को चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
अंतिम दिन दौड़, निबंध, कला, मेंहदी, वाद विवाद, एकल गायन, गजल, पंक्ति प्रस्तुति, आशु भाषण, लंबी कूद, ऊंची कूद, म्यूजिकल चेयर, बैडमिंटन, खो-खो, डिस्कस, गोला फेंक, वॉलीबाल, भाला फेंक, रिले रेस, गोला फेंक, तस्तरी फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस दौरान प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्राचार्य जेएस तोमर, नरेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्रतीक चौधरी, अजीज कुरैशी, सुरेंद्र नारायण शर्मा, हरवीर सिंह सलूजा, नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य, पाली डिग्री कॉलेज प्राचार्य, प्रवक्ता डा. सुधाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।