{"_id":"65a9a025050f6a05210f9c64","slug":"development-work-done-with-about-rs-86-lakh-from-mla-fund-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-9127-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विधायक निधि से करीब 86 लाख से कराए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विधायक निधि से करीब 86 लाख से कराए विकास कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपनी निधि से करीब 86 लाख रुपये शहर के विकास कार्य में खर्च किए हैं, इसमें सड़क निर्माण, जिम, सांस्कृतिक भवन आदि शामिल हैं।
सदर विधायक ने ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर में भी अपनी निधि से बड़ी धनराशि दी है। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण से लेकर कई ऐसे जरूरी कार्य कराए हैं, जिससे जनता को होने वाली असुविधा से निजात मिल सके। विधायक निधि से आजादपुरा, तालाबपुरा व चौबयाना में करीब 26 लाख की लागत से सड़क निर्माण कराया गया है। 16 लाख 50 हजार रुपये से कंचन घाट धाम पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन व मंच निर्माण, राजकीय इंटर कॉलेज बालक व बालिका में करीब 15 लाख से ओपन जिम बनवाया है। साथ ही पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड के मुख्य द्वार से मनोरंजन कक्ष तक रंगीन पेवर ब्रिक्स रोड निर्माण करीब 09 लाख रुपये से कराया गया है। वहीं, मुख्य द्वार पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा संत गाडगे जनसेवा समिति से संचालित धर्मशाला में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना है, जिसकी लागत 10 लाख रुपये आंकी गई है।