फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Despite the cold sunshine wrecked

धूप के बावजूद कहर ढा रही शीतलहर

Sat, 21 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Despite the cold sunshine wrecked
winter lalitpur news - फोटो : demo
शीतलहर से जनपद के लोगों अभी निजात मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार दिन भर धूप खिलने के बाद भी लोग ठिठुरते दिखे। वहीं, रात में तापमान में दस डिग्री तक न्यूनतम रहा, तो दिन में तापमान 24 तक पहुंचा। सर्दी के कारण दफ्तरों एवं कई संस्थाओं में हीटर से कर्मचारी सर्दी से बचने के उपाय करते नजर आए। इस असर बाजारों में भी देखा गया।      
विज्ञापन


पिछले सप्ताह से सर्दी में तेजी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। राहत पाने के लिए कई जगह अलाव जलाए गए। दिन में तो धूप खिली रहने से सर्दी का अहसास अपेक्षाकृत कम हुआ। लेकिन सूर्यास्त होते ही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर कहर बरपा दिया। शहर के चौराहों व तिराहों के अलावा रेलवे स्टेशन पर खुले में लोग ठंड में सिकुड़ते रहे। शीतलहर से फसलों में पाला पड़ने की आशंका से किसान चिंतित है।       
विज्ञापन


राप्ती सागर 14, पंजाब मेल 9 घंटा लेट, उज्ज्यनी, पातालकोट रद           
उत्तरी भारत में पड़ने वाले कोहरे से ट्रेनों की स्थिति में खास सुधार नहीं हो सका है। शुक्रवार को अप रूट की ट्रेनों की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन डाउन रूट की राप्तीसागर एक्सप्रेस 14 घंटा, पंजाबमेल एक्सप्रेस 9 घंटा लेट रहीं।  डाउन रुट की ही उज्जेयनी व पातालकोट एक्सप्रेस रद रहीं। दोनों ओर की अधिकांश ट्रेनें दो घंटे से अधिक लेट रहीं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डाउन रूट की ट्रेनों में पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटा, उज्जेयनी एक्सप्रेस रद, श्रीधाम एक्सप्रेस 2.09 घंटा, राप्तीसागर एक्सप्रेस 14.31 घंटा, सचखंड एक्सप्रेस 2.36 घंटा, समता एक्सप्रेस 1.08 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1.32 घंटा, झेलम एक्सप्रेस 1.21 घंटा, पंजाबमेल एक्सप्रेस 9.30 घंटा, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पठानकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सदर्न एक्सप्रेस 2.30 घंटा, पातालकोट एक्सपेस रद, गोंडवाना एक्सप्रेस दो घंटा लेट रहीं। वहीं अप रुट की ट्रेनों की स्थिति में सुधार होते हुए शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस 2.04 घंटा, कुर्ला एक्सप्रेस 2.14 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 1.24 घंटा, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 8.30 घंटा, राप्तीसागर 2.06 घंटा, झेलम एक्सप्रेस दो घंटा, पातालकोट 1.15 घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 3.15 घंटा, गोंडवाना एक्सप्रेस 2.25 घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed