{"_id":"614500fb8ebc3e3ebf36b473","slug":"dengue-patients-died-medical-collage-lalitpur-news-jhs2045793158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडीकल कॉलेज में भर्ती जिले के एक डेंगू मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडीकल कॉलेज में भर्ती जिले के एक डेंगू मरीज की मौत
विज्ञापन
dengu images (3).jpg
- फोटो : dengu images (3).jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में डेंगू से पीड़ित मरीज की महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में बीते रोज मौत हो गई। जबकि, सात मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं। डेंगू से हुई मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा में खलबली मच गई।
तहसील पाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी परशुराम (75 वर्ष) को बुखार आने के बाद स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां से 12 सितंबर को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 14 सितंबर को डेंगू की जांच के लिए सैंपल लेकर एलाइजा जांच की गई। 15 सितंबर को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जांच की पुष्टि के बाद ही डेंगू के मरीज की दोपहर में डेढ़ बजे मौत हो गई। 16 सितंबर की देर शाम को स्वास्थ्य विभाग में डेंगू के मरीज की मौत की सूचना आई। टीम द्वारा मरीज के घरों के आसपास जलभराव व नालियों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराया। मरीज के 50 घरों में पाइरेथ्रम का छिड़काव किया गया, साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
---
मृतक पहले से था दूसरी बीमारी से ग्रसित
मृतक परशुराम वृद्घ थे, जो कई वर्षों से श्वांस की बीमारी से भी ग्रसित थे। डेंगू की भी पुष्टि हुई थी, इसके बाद उनकी मौत हो गई। गांव में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
- केएस सिंह यादव
जिला मलेरिया अधिकारी