फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dengue alart, one positive found

जनपद में दूसरे दिन भी सामने आया एक डेंगू मरीज

Thu, 09 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
dengue alart, one positive found
आसाओ को निर्देश देते अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में डेंगू पैर पसारता नजर आ रहा है। ग्राम खिरिया छतारा निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है। दूसरा डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा के ग्राम खिरिया छतारा निवासी एक 25 वर्षीय व्यक्ति मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी के ग्राम बिरौली में अपनी बुआ के यहां गया था। जहां पर एक सप्ताह से अधिक दिनों तक बुखार आया। एक सितंबर को अपने गांव खिरिया छतारा आया। जहां से चार सितंबर को जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। जहां पर चिकित्सक ने झांसी में उपचार कराने की सलाह दी। चार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गया। जहां पर सात सितंबर को एलाइजा जांच की गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह का कहना है कि घरों के आसपास जलभराव न होने दें। बर्तनों व कूलर आदि को सप्ताह में साफ करते रहें। फुल कपड़े पहनें। मच्छरों से बचाव करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला के निर्देशन में मलेरिया विभाग की टीम ग्राम में पहुंची। जहां पर डेंगू के मरीज के घर के आसपास में 50-50 घरों में स्प्रे कराया गया। साथ ही गांव में जलभराव वाले स्थान नाली, कूप, हैंडपंप व अन्य जलभराव के क्षेत्र में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया गया। साथ लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा की चिकित्सीय टीम ने गांव में पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जिसमें 15 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच में सभी निगेटिव बताए गए हैं। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार वर्मा, गनेश प्रसाद, बाघराज, प्रकाश, सुरेश आदि मौजूद रहे।

----
डेंगू से ग्रसित व्यक्ति का उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। झांसी में जांच के दौरान डेंगूू से ग्रसित पाया गया है। गांव में पायरेथ्रम व लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कराया गया है।
केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी

खिरिया छतारा में छिड़काव करती  मलेरिया टीम

खिरिया छतारा में छिड़काव करती मलेरिया टीम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed