फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demoted after working Food Officer

पदावनत के बाद भी काम कर रहे खाद्य अधिकारी

Tue, 03 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रसाधन विभाग के अफसर जिम्मेदारी नहीं होने के बाद भी विभागीय कार्य कर रहे हैं। वह जांच कर रहे हैं, जबकि जांच टीम का गठन ही नहीं किया गया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रसाधन विभाग महत्वपूर्ण विभाग है।
विज्ञापन

 यह विभाग खाद्य पदार्थों की जांच करके गुणवत्तायुक्त सामग्री आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करता है। समय-समय पर अफसर दुकानों पर जाकर सैंपल लेने का काम करते हैं। इनको आगरा स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाता है। जांच में अमानक पाए जाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। लेकिन, विभागीय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर को महरौनी व तालबेहट तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नगर के अंदर व बाहर सीमा में राजकुमार घोष जांच की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। विभाग में सितंबर माह तक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र काम देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उच्च न्यायालय ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तीन सितंबर को पदानवत कर दिया और उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी बना दिया गया। तब से लेकर उन्होंने न तो चार्ज दिया और न ही विभाग में कार्य का विभाजन किया गया है। इसके बाद भी वह विभिन्न क्षेत्रों में जांच करने के काम में लगे हुए हैं। इससे विभागीय कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनको मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से पदानवत करके खाद्य सुरक्षा अधिकारी बना दिया गया, लेकिन वर्तमान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी का चार्ज उनके पास है। विभाग के जिम्मेदारों पर बड़े व्यापारी और अन्य छोटे दुकानदार मनमानी के आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed