फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demolition toilets are Arajkttw

अराजकतत्व कर रहे शौचालयों में तोड़फोड़

Mon, 23 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Demolition toilets are Arajkttw
ललितपुर (ब्यूरो)। नगर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालयों में असामाजिक तत्व तोड़फोड़ कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से इनकी सुरक्षा करने को कहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि नगर में 10 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय और डेढ़ दर्जन स्थानों पर मूत्रालयों का निर्माण किया है।
विज्ञापन


लेकिन, अराजकतत्व इनमें तोड़फोड़ कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी ठेकेदारों के  माध्यम से फिर से मरम्मत कराई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अराजकतत्व यूरिन पॉट के साथ पानी का कनेक्शन उखाड़ कर ले गए। कई स्थानों पर तो पानी के लिए लगाई गई मोटर को भी लोग चोरी कर ले गए। पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे दुर्गंध उठनी शुरू हो गई। इस समस्या से नगरवासी परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां व सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां ने बताया कि नगर में बनाए गए इनकी लगातार सफाई कराई जा रही है। साथ ही निगरानी रखी जा रही है, लेकिन अराजकतत्व मौका पाकर यहां नुकसान पहुंचाते हैं। समय-समय पर अधिशासी अधिकारी इन शौचालयों व मूत्रालयों का निरीक्षण करते हैं।

समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने स्टोर लिपिक अभिषेक कुमार चौबे को मूत्रालयों में यूरिन पॉट लगवाने के साथ- साथ पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई के लिए लोहे के ब्रुश, फिनायल, तेेजाब व सफाई उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी


राकेश कुुमार ने भी नगरवासियों से इनको क्षतिग्रस्त नहीं करने की अपील की। बैठक में रमाकांत तिवारी, प्रदीप सौंरियाल, चंद्रविनोद मिश्रा, दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed