{"_id":"4791d939e3b2444f8e531bc5ac36d246","slug":"demanded-for-24-hour-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों से बनी बिजली जिले को दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों से बनी बिजली जिले को दी जाए
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। बुंदेलखंड विकास सेना ने कंपनी बाग से दोपहिया वाहन रैली निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले के संसाधनों से बनने वाली बिजली पहले जिले को दी जाए। घंटाघर प्रांगण में प्रदर्शन के बाद पुलिस को गिरफ्तारी दी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
बुंदेलखंड विकास सेना लंबे जनपद को 24 घंटे बिजली देने की मांग करती चली आ रही है। रविवार को पॉवर प्लांट की प्रथम इकाई 660 मेगावाट शुरू होने पर भी बुंविसे पदाधिकारियों ने 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क (कंपनी बाग) से काले झंडे लेकर दोपहिया वाहन रैली निकाली। हालांकि, पुलिस को जानकारी होते ही यह रैली मात्र एक किमी आगे तक ही जा सकी। घंटाघर प्रांगण में उनको रोक लिया गया।
तीन दर्जन बुंविसे कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन के दौरान बुंविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू, राजमल जैन बरया, राजेंद्र गुप्ता, कामरेड जिनेंद्र जैन, अशोक शिवाजी, राजेश आनंद, भगत सिंह राठौर, मुकेश मुडऱा, राजीव पटवारी, विजय जैन, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह, ओमकार सिंह, बृज बिहारी, मनोज शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, भगवत दयाल, भगवत सोनी, मगन सोनी, अंकुर सिंघई, अरविंद जैन, संजय त्रिवेदी, विवेक चौपड़ा, विवेक जायसवाल, सुखनंदन सोनी, अज्जू साहू, रवि रैकवार, बूजेश राठौर, शिब्बू राठौर मौजूद रहे।