फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand to start second ticket window at railway station

रेलवे स्टेशन पर दूसरी टिकट विंडो शुरू कराने की मांग की

Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
demand to start second ticket window at railway  station
स्टेशन पर ज्ञापन देकर लौटे बुंदेलखंड सेना के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आदर्श रेलवे स्टेशन ललितपुर में दूसरा टिकट विंडो का संचालन शुरू कराने और ओवरब्रिज का निर्माण समयसीमा में पूरा कराने की मांग को लेकर रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुविसे सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से डीआरएम और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन पर स्थित कई विंडो में से सिर्फ एक ही विंडो का संचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेल प्रशासन से यह मांग की है कि आरक्षण की दो विंडो होने के बावजूद एक ही विंडो के काम करने से रिजर्वेशन कराने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ललितपुर देवगढ़ रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को शीघ्र ही गति प्रदान करते हुए तय सीमा में काम पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी मांग की है कि नईदिल्ली, मुंबई और चेन्नई जाने वाली दूरगामी अप और डाऊन ट्रेनों का ठहराव ललितपुर स्टेशन पर किया जाए। ज्ञापन पर वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र गुप्ता, महेंद्र अग्निहोत्री, सुधेश नायक, हेमंत रोड़ा, मोहम्मद फहीम, भगत सिंह राठौर, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना महाराज त्यागी, बृजेंद्र पारासर, प्रदीप पंडित, अमान साहू, भगवत वर्मा, अमर सिंह, कदीर खां, विनोद साहू, शिखर जैन, गौरव विश्वकर्मा, टिंकू, विष्णु, रवि रैकवार, परमानंद वर्मा, मथुरा प्रसाद, कैलाश निरंजन, खुशाल बरार, ओंकार सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, रमेश सेन, नंदराम ,बाबू सेन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed