फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand prevention seed's black marketing

किसानों की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक करें निस्तारण

Tue, 19 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
demand prevention seed's black marketing
जिला पंचायत सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व कृषक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सिंचाई बंधु की बैठक में बीजों की कालाबाजारी पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा सभी बांधों से निकलीं नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने का मुद्दा भी उठाया गया। जिला पंचायत सभागार में हुई इस बैठक में
विज्ञापन

सिंचाई बंधुओं समेत उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जिला कृषि अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने जनपद में नहरों की समुचित साफ-सफाई का विवरण देते हुए बताया कि नहरों की कटिंग व टेल फीडिंग, नहरों के संचालन के लिए रोस्टर की तैयारी चल रही है। नहरों के कुलावों की व्यवस्था, नलकूपों की बंदी के बारे में जानकारी दी। जनपद के बांधों से निकली नहरों की टेलों तक पानी पहुंचाने का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जाता है। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। जिसमें बताया कि महरौनी में मुड़िया नहर की सफाई टेल तक कराई जाए, जिससे टेल तक पानी पहुंच सके। जिन तालाबों में बारिश के पानी से सिल्ट का जमाव हो गया है, उनकी सफाई कराई जाए, जिससे तालाबों में पानी की क्षमता में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी बांधों से निकलीं नहरों की टेल तक पानी पहुंचाया जाए, जिससे कृषकों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। सैदपुर फार्म में कुछ कृषकों द्वारा खांदी करके नहर का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाता है, जिससे अन्य कृषकों को कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, इसका समाधान कराया जाए। बीजों की कालाबाजारी पर रोक लगाए जाने की मांग की है, जो पाइपलाइन जल निगम द्वारा बिछाई जा रही है, वहां पर कार्य होने के पश्चात सीसी रोड/सड़क की मरम्मत कराई जाए, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में सुरेंद्र कुमार पंथ, सहायक अभियंता सिंचाई हरिओम चक, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विमल कुमार, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, दरयाव सिंह, कृषक प्रतिनिधि बाबूलाल दुबे आदि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed