फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   default in triping system

ओसीबी मशीनों का ट्रिपिंग सिस्टम खराब

Wed, 05 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 05 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग में ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) के ट्रिपिंग सिस्टम
विज्ञापन
खराब होने की वजह से फीडर में फाल्ट आने से रौंड़ा स्थित हाइडिल से घंटों आपूर्ति ठप रही। इस वजह से आधे शहर को बिजली मुहैया नहीं हो सकी।
रौंड़ा हाईडिल से निकली 66 केवी लाईन से गल्ला मंडी स्थित 66 केवी पावर हाउस को बिजली मुहैया कराई जाती है। यहां से फीडर नंबर एक, तीन, नेहरू नगर, चंदेरा, राजघाट व देवगढ़ को बिजली आपूर्ति देकर शहर समेत दर्जनों गांवों को रोशन किया जाता है। हाईटेंशन लाईन में फाल्ट के चलते रोजाना आपूर्ति बाधित बनी रहती है।


यदि फाल्ट बड़ा हुआ तो यहां स्थापित विभिन्न फीडरों की ओसीबी मशीनें ट्रिप नहीं होती हैं, जिससे 66 केवी सब स्टेशन की बजाय रौंड़ा हाईडिल से ही लाइन ट्रिप हो जाती है। रौंड़ा हाईडिल से लाइन के हर बार ट्रिप होने के बाद करीब आधा घंटे बाद सप्लाई दी जाती है। कई बार तो स्थिति यह रहती है कि एक दिन में लाइन कई बार ट्रिप हो जाती है।
मंगलवार को भी रौंड़ा हाईडिल से दोपहर तक आधा दर्जन बार लाइन ट्रिप होने से करीब तीन घंटे तक आपूर्ति अलग-अलग समय पर गुल रही। इसके अलावा लोकल व अन्य फाल्टों के चलते भी दो से तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। इस प्रकार निर्धारित रोस्टिंग में होने वाली बिजली कटौती के अलावा बार- बार की ट्रिपिंग समस्या व अन्य प्रकार के फाल्ट व शटडाउन के नाम पर करीब छह से सात घंटे आपूर्ति गुल रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को घोषित व अघोषित रूप से होने वाली करीब 10 से 12 घंटे की कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को दिन भर में मात्र कुछ ही घंटे के लिए बिजली मिल रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का तो और भी बुरा हाल है।

बॉक्स-
आधा दर्जन बार ट्रिप हुई 66 केवी की लाईन
ललितपुर। मंगलवार को गल्ला मंडी स्थित विभिन्न फीडरों के तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार केवी लाइनों में फाल्ट के चलते रौंड़ा हाईडिल में 66 केवी लाईन की मशीन आधा दर्जन बार ट्रिप हुई। रात 12.35 बजे से रात 12.50 बजे तक लाइन ट्रिप में रही। फिर सुबह 7.05 बजे ट्रिप हो गई, जो सुबह 7.15 बजे तक रही। इसके बाद सुबह ही 8.05 बजे फिर से 66 केवी लाईन ट्रिप में बंद हो गई, जो सुबह 8.25 बजे सुचारु हो सकी। 9.55 बजे फिर ट्रिप हुई और लाइन बंद हो गई, जो सुबह 10.20 बजे सुचारु हो सकी। इसके बाद यह लाइन 11.35 बजे ट्रिप हो गई और आपूर्ति 11.50 बजे सुचारु हुई। इसके बाद 11.55 बजे फिर से  ट्रिप हो गई, जो 11.57 बजे सुचारु की जा सकी। यह सिलसिला दिन में और भी कई बार चलता रहा।

बॉक्स-
रिले उपकरण का बायरिंग सिस्टम खराब
ललितपुर। गल्ला मंडी में स्थापित विभिन्न फीडरों की ओसीबी मशीनें में लगे रिले उपकरण हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आने पर कई बार काम नहीं करते हैं। इसके चलते यह मशीनें ट्रिप ही नहीं होती हैं और रौंड़ा हाइडिल से सीधे 66 केवी लाइन की मशीनें ट्रिप हो जा रही हैं। ओसीबी मशीनों पर लगे रिले उपकरण का बायरिंग सिस्टम ठीक नहीं होने के कारण ओसीबी मशीन ट्रिप नहीं करती है, जिस वजह से सीधे रौंड़ा से ही लाइन ट्रिप हो रही है।

बॉक्स-
83 गांव की बिजली 20 घंटे रही गुल
ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर स्थापित राजघाट फीडर की ओसीबी मशीन सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे खराब हो गई। इसके बाद मंगलवार की दोपहर एक बजे करीब 19 घंटे बाद मशीन की खराबी को दूर कर पौने दो बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं, सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे देवगढ़ फीडर में फाल्ट के चलते आपूर्ति मंगलवार की दोपहर तक बाधित रही। हालांकि, महेशपुरा तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई, लेकिन फाल्ट नहीं मिलने के कारण दोपहर बाद भी लाइन में पेट्रोलिंग का कार्य जारी था और अन्य 59 गांवों की आपूर्ति दूसरे दिन भी बाधित रही। इससे देवगढ़ व राजघाट फीडर के 83 गांव की बिजली 18 से 20 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed