{"_id":"66d2651c0c9bc85b530b5337","slug":"deepchand-won-the-final-basketball-match-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-120082-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बास्केटबाल का फाइनल मैच दीपचंद ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बास्केटबाल का फाइनल मैच दीपचंद ने जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को 18 वर्षीय जूनियर (बालक) वालीबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता हुई। बास्केटबाल का फाइनल मैच दीपचंद चौधरी स्कूल ने जीता। वालीबाल के फाइनल में दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल स्कूल व स्पोर्ट स्टेडियम पहुंचे।
बालक वालीबाल और बास्केटबाल की दोनों प्रतियोगिताओं में चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। बास्केटबाल (बालक) प्रतियोगिता का फाइनल मैच दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल स्कूल व स्पोर्ट स्टेडियम के मध्य खेला गया। दीपचन्द चौधरी की टीम ने 10-01 से फाइनल मैच जीता। वालीबाल का पहला सेमीफाइनल मैच विहान आवासीय बालक विद्यालय व दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल के बीच खेला गया। दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल स्कूल की टीम 15-03, 15-08 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल नृसिंह विद्या मंदिर इंटर काॅलेज व स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम 18-16, 15-09 से मैच जीतने में सफल रहा। दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल स्कूल और स्टेडियम फाइनल में पहुंचे। निर्णायक अजरूद्दीन, अंकुर सहरावत, धर्मेंद्र, रविंद्र कुमार रहे।
-- -- -- -
वालीबॉल का फाइनल मैच आज
जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को दीपचंद चौधरी इंटरनेशनल स्कूल व स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय जूनियर वालीबाल (बालक)/बास्केटबाल (बालक), बैडमिंटन(बालक/बालिका), 1500 मी. दौड़ (बालक/ बालिका) तथा (अण्डर-14) हाॅकी बालक प्रतियोगिता के विजेता/उपविजेता व निर्णायकों को पुरस्कृत किया जाएगा।