फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   death of a man and old woman due to lightning more than half a dozen scorched two serious in lalitpur

आसमान से गिरी मौत: बिजली गिरने से युवक और वृद्धा ने तोड़ा दम, आधा दर्जन से अधिक झुलसे, दो गंभीर

Sat, 09 Jul 2022 08:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट-भुचेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट-भुचेरा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 08:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनपद ललितपुर में बिजली गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
death of a man and old woman due to lightning more than half a dozen scorched two serious in lalitpur
आसमानी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को बिजली गिरने से थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम भुचेरा में एक युवक की और पूराकलां में एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर, रामपुर में आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। दो बच्चों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को मौसम सुबह से साफ था। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। दो बजे के बाद बूंदाबांदी होने लगी। ग्राम भुचेरा निवासी बालमुकुंद (44) पुत्र आत्माराम नायक अपने खेत पर जानवर चरा रहा था। बारिश से बचने के लिए वह बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी वहां पर बिजली गिरी। चपेट में आने से बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। मृतक की दो पुत्र और एक पुत्री है। 
विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम पूराकलां के मजरा सेवरा खिरक में हुई। वहां खेत में जानवर चरा रही सेबाबाई (60) पत्नी रामसिंह के ऊपर बिजली गिरी। इससे सेबाबाई की मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र हैं। एक पुत्र की शादी हो चुकी है। इससे परिवार में शोक छा गया। बाद में मौके पर गई पुलिस ने दोनों शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जमालपुर में खेल रहे बच्चे भी झुलसे

कोतवाली अंतर्गत ग्राम जमालपुर और रामपुर में भी बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। ग्राम जमालपुर में दोपहर में मौसम सुहावना होने के कारण बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी बीच जोर से बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय समीप में बिजली गिरी जिसकी दमक से अखिलेश उर्फ आनंद (14) पुत्र नब्जी कुशवाहा, राघवेंद्र (12) पुत्र राजाराम, जगदीश (13) पुत्र मदन, देवेश (13) पुत्र हरपाल, मर्दन (18) पुत्र रामलाल कुशवाहा समस्त निवासीगण ग्राम जमालपुर और बबलू (55) वर्ष पुत्र मगनलाल ढीमर निवासी विजयपुरा भी घायल हुआ। यह अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने विजयपुरा से जमालपुर आया था।

इसके अलावा रामपुर में बिजली गिरने से घर के दरवाजे बैठा जानकी (23) वर्ष पुत्र कम्मन घायल हो गया। पूराकलां में बिजली गिरने से लक्ष्मन पुत्र काशी का मकान गिर गया और उर्मिला झा (45) पत्नी रामकिशन झुलस गई। वही सारसेड में गाज की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। अखिलेश और मर्दन की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय ने सीएचसी जाकर घायलों से उनका हाल चाल पूछा और जानकारी ली। 

शनिवार को गिरी बिजली से तहसील क्षेत्र में जनहानि और पशु हानि हुई है। मृतकों को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी अवश्य दी जाएगी। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट
 

मुख्यमंत्री ने बिजली गिरने से दो मौतों पर ट्वीट कर जताया शोक, परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनपद ललितपुर में बिजली गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को अनुमन्य राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

बार क्षेत्र में बिजली गिरने से महिला समेत तीन घायल, चार बकरियों की मौत

थाना बार अंतर्गत अंतर्गत ग्राम चुनगी निवासी प्रेमबाई (50) पत्नी पचू अहिरवार शनिवार की दोपहर में बकरियां चराने के लिए चुनगी माउल के जंगल के किनारे गई थी। इसी दौरान बारिश होने लगी। बिजली गिरने से वह आहत हो गई, जबकि उसकी चार बकरियों की मौत हो गई। घायल महिला को परिजनों द्वारा बार अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं थाना बार के ही ग्राम खैरा निवासी सुरेंद्र (18) पुत्र करिया कुशवाहा भी बकरियां चराने के लिए गांव में ही गया था। इसी दौरान वहां बारिश के दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसी प्रकार कस्बा बार निवासी रतन पुत्र नथू कुशवाहा कस्बा में ही पहाड़ी पर बकरियां चराने गया था, इसी दौरान मौमस बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से वह घायल हो गया। उसे भी बार अस्पताल में उपचार को भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed