फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death due to deteriorating condition of farmer on the farm

खेत पर किसान की हालत बिगड़ने से मौत

Sat, 24 Sep 2022 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Death due to deteriorating condition of farmer on the farm
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम समोगर निवासी बारेलाल (50) पुत्र बलू कुशवाहा बृहस्पतिवार को दोपहर में खेत में बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे महरौनी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फसल बर्बाद होने से उसकी हृदयाघात होने से मौत होने की बात कही है। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के ग्राम समोगर निवासी बारेलाल कुशवाहा बीते रोज बृहस्पतिवार को सुबह खेत पर उड़द की फसल देखने गया था। उसी दिन दोपहर करीब दो बजे जब परिजन खेत पर गए तो वहां बारेलाल बेेहोश पड़ा था। यह देख परिजन उसे महरौनी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात को ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटा गंगाराम ने बताया कि उसके पिता बारेलाल की चार एकड़ जमीन है। खेत में उड़द की फसल खराब होने के कारण उसे हृदयाघात आने से उसकी मौत हो गई है। मृतक की चार बेटियां व एक बेटा है और वह चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed