फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death by cutting trains of rail track

रेल पटरी पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 26 Jan 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Death by cutting trains of rail track
ललितपुर। जीआरपी के अंतर्गत नेहरू नगर से रेल पटरी पार कर प्लेटफार्म पर जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम जमौरा निवासी माजिद (18) पुत्र अब्दुल अजीज शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में अपनी बहन के यहां रहता था। मंगलवार को सुबह वह छतरपुर जाने की कहकर घर से निकला था। वह नेहरू नगर से रेल पटरी पार कर बी केबिन के पास रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर जा रहा था, इसी दौरान बीना की ओर से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह दूर जा गिरा और लहूूलुहान होकर अचेत हो गया।
विज्ञापन

यह देख आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि माजिद बेलदारी का काम करता था और मंगलवार को वह किसी काम से छतरपुर जाने लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि मृतक छह भाई व बहनों में पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed