फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dealth rate lessen by propre treatment

उपचार से मातृ मृत्यु दर में लाई जा सकती है 60 फीसदी कमी

Fri, 26 Mar 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
dealth rate lessen by propre treatment
सीएमओ कार्यालय में डीएम संग पुरस्कृत किए गए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया। तीन महीने में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी डा. डीसी दोहरे ने कहा कि मातृ मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का शुभारंभ वर्ष 2016 में किया गया। यदि प्रसूताओं को एएनसी जांचें समय पर उपलब्ध हो जाएं और चिह्नित कर उनका उपचार एवं नियमित फॉलोअप किया जाए तो मातृ मृत्यु दर में 60 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके दौरान स्वास्थ्य इकाइयों पर चिकित्सक द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया जाता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं के गर्भ की द्वितीय/ तृतीय त्रैमास में राजकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांचों एवं उपचार की सुविधा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लाक स्तर पर गर्भवती महिलाओं को एएनसी सेवाएं देने पर तीन स्वास्थ्य इकाइयों के चिकित्सा अधीक्षक, जिसमें प्रथम पुरस्कार जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हरेंद्र चौहान, द्वितीय सीएचसी महरौनी के डा. राजेश वर्मा एवं तृतीय सीएचसी बिरधा के डा. अजय खरे को दिया गया। डा. आशू बजाज, डा. छत्रपाल, डा. प्रेक्षा जैन, 3 एलटी, 3 काउंसलर, 3 एएनएम, 3 आशा को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश दुबे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन खान, डीएमओ मनोज कुमार, डा. रुद्रप्रताप, डा. देशराज, डा. तारिक अंसारी, एआरओ अजय, रजिया फिरोज, डा. सुखदेव एवं हरीश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed