फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man who came to his in-laws' house found hanging on a tree

पेड़ पर लटकता मिला ससुराल आए युवक का शव

Mon, 11 Apr 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came to his in-laws' house found hanging on a tree
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत तिसगना गल्लामंडी के पास सोमवार की दोपहर में ससुराल आए एक युवक का शव महुये के पेड़ पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र में तिसगना मंडी के पास सोमवार की दोपहर में एक युवक का शव महुआ के पेड़ पर लटका मिला, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस ने देखा तो जहां शव लटक रहा था उसी नीचे जमीन पर रेत में एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था, जिस पर पुलिस के द्वारा फोन लगाने पर फोन थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल लगा। मोबाइल पर बातचीत से जानकारी मिली कि मृतक की शिनाख्त सागर जिले के थाना बंडा के ग्राम खटौराकलां निवासी 24 वर्षीय संतोष उर्फ शैलू पुत्र रामकिशन के रूप में हुई, जो ग्राम साढूमल स्थित अपनी ससुराल एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वह कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव जाने की बात कहकर निकला था। उसने पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या किस वजह से की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पत्नी को नहीं भेजने पर था नाराज
मृतक संतोष की ससुराल ग्राम साढूमल में उसके साले का विवाह था, जिसके बाद सोमवार को संतोष ने अपनी पत्नी को उसके साथ भेजने की बात कही, जिस पर ससुरालीजनों द्वारा एक-दो दिन बाद भेजने की बात कही थी, जिसप र वह नाराज हो गया और शराब के नशे में घर जाने की बात कह कर ग्राम साढ़ूमल से निकल गया था। वहीं मृतक संतोष का 2019 में विवाह हुआ था और उसकी एक वर्षीय बेटी है। पेशे वह एक ट्रक ड्राइवर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed