फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body found at doorstep

घर के दरवाजे पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 12 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
dead body found at doorstep
कैप्सन - फाइल फोटो जयदेव - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट/नत्थीखेड़ा। थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा में घर के दरवाजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नत्थीखेड़ा निवासी जयदेव (26) पुत्र गुलाब खंगार का शव शनिवार को उसके घर के दरवाजे पर पड़ा मिला जिसके बाद परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना प्राप्त होते ही नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी ओंकार सिंह मौके पर गए और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां गुड्डी की शादी पहले नवल किशोर से हुई थी। नवल और गुड्डी से एक पुत्र पैदा हुआ था। बाद में नवल की मृत्यु हो जाने के बाद जयदेव की मां ने गुलाब से शादी कर ली थी। जिससे जयदेव पैदा हुआ था। जयदेव और उसका भाई गांव में अलग-अलग रहते थे। जयदेव की शादी नहीं हुई थी। गुलाब ने कुछ वर्ष पहले एक यादव को अपनी जमीन की वसीयत कर दी थी। जिसका जयदेव विरोध कर रहा था। इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इमरान अहमद सीओ तालबेहट का कहना है कि जयदेव शराब का शौकीन बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed