{"_id":"88b1b9621bd9e07a54d2f4dee066d722","slug":"dbangon-troubled-girl-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दबंगों से परेशान महिला ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से परेशान महिला ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम लिधौरा निवासी कुसुमबाई (35 वर्ष) पत्नी चउदे अहिरवार के खेत में 16 अगस्त को गांव के ही दबंगों के जानवर घुस गए। जानकारी होने पर उसने जानवर को भगा दिया। कुसुम बाई ने जानवर के मालिकों के घर जाकर उलाहना दिया तो यह बात दबंगों को नागवार गुजरी और उन्होंने इसके विरोध में थाना मड़ावरा में पति व पत्नी के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने उसके पति को उठाकर थाने में बंद कर दिया, इसके बाद दबंगों ने फिर से शिकायती पत्र देकर कुसुमबाई पर गाली- गलौज करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस कुसुम बाई को पकड़ने के लिए गई, इससे तंग आकर महिला ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।