फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   daughter suicide,mother late to prepare, upm

ललितपुर: मां को उपमा बनाने में हुई देरी, गुस्सैल बेटी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 13 Oct 2021 05:14 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 05:14 PM IST
सार

मृतका के पिता मोहनलाल सोनी ने बताया कि उनकी बेटी ज्यादा गुस्से वाली थी और छोटी सी बात पर भी गुस्सा हो जाती थी। मृतका दो बहनों में छोटी थी और बड़ी बहन मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन
daughter suicide,mother late to prepare, upm
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में एक युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने बताया कि मां ने उपमा बनाने में देर लगा दी तो बेटी ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मोहल्ला तालाबपुरा निवासी शिखा सोनी (18) जिला महिला अस्पताल में तीन महीने के नर्सिंग कोर्स की ट्रेनिंग कर रही थी। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह ट्रेनिंग करके घर लौटीं और अपनी मां से उपमा बनाने को कहा, जिस पर मां ने कहा कि वह हाथ मुंह धो ले, तब तक वह बना देगी, लेकिन जब वह मुंह हाथ धोकर आई तो उसे उपमा बना नहीं मिला, जिससे वह मां से गुस्सा होने लगी और अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद मां भी सामान लेने बाजार चली गई, जब मां घर लौटी तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। उसने जल्दी से धक्का देकर दरवाजा खोला तो बेटी पंखे पर दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख मां ने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और उसे उतारकर जिला अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता मोहनलाल सोनी ने बताया कि उनकी बेटी ज्यादा गुस्से वाली थी और छोटी सी बात पर भी गुस्सा हो जाती थी। मृतका दो बहनों में छोटी थी और बड़ी बहन मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed