फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Daughter-in-laws beat her dauhter-in-law

ससुराल वालों ने बहू को पीटा

Fri, 06 Dec 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-laws beat her dauhter-in-law
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रौंड़ा में दहेज की खातिर बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बहू की दो घंटे तक मारपीट की गई, जिससे हालत बिगड़ गई। मायके वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़वार के आसरा कॉलोनी निवासी लटोरेलाल पुत्र हक्की झा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री अनुसुइया की शादी छह महीने पूर्व ग्राम रोंड़ा निवासी नितिन झा के साथ की थी। उसने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। जबसे उसने शादी की, तभी से दामाद नितिन व उसकी मां मीना व पिता भगवानदास आए दिन पुत्री को दहेज में अतिरिक्त पैसे लाने के लिए कहते आ रहे हैं। पुत्री द्वारा मना करने पर उसके साथ गाली- गलौज व मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते रोज चार दिसंबर को दिन तीन बजे दामाद, उसकी मां व पिता ने मिलकर पुत्र के पास जाकर मायके से दहेज लाने के लिए कहा, पुत्री ने मना किया तो उन्होंने पुत्री को प्लास्टिक के पाइप और लात घूसों से मारपीट की। पुत्री ने किसी प्रकार अपना बचाव किया और फोन लगाकर मारपीट की जानकारी दी। उसने अपने पुत्र अनिल को पुत्री की ससुराल भेजा तो वहां ससुराली मारपीट कर रहे थे। पुत्र ने डायल 112 पर पुलिस को यूचना दी और पुत्री को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खराब है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, ससुर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed