फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dates set of social audit

सोशल आडिट की तिथियां तय

Mon, 28 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जन सहभागिता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं का सोशल आडिट कराए जाने की तैयारी कर ली है। सोशल आडिट 30 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का सोशल आडिट कराने के लिए सोशल आडिट निदेशालय लखनऊ ने कलेंडर जारी कर दिया गया है,
विज्ञापन


जिसमें 30 दिसंबर से सोशल ऑडिट की ग्राम पंचायतवार तिथियां निर्धारित की गई हैं। विकासखंड विरधा में सोशल ऑडिट की प्रक्रिया में सोशल ऑडिट समितियों को मार्गदर्शन व सोशल ऑडिट ग्रामसभा बैठकों को संपन्न कराने के लिए जिले के सभी सोशल ऑडिट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरधा ब्लाक की ग्राम सभाओं में सोशल ऑडिट की तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें ग्राम टीकरा तिवारी, डोंगरा कला, झरकौन, बछलापुर, चढरऊ, जाखलौन का सोशल आडिट 30 दिसंबर को, ग्राम ठगारी, ऐरा, कचरौंदा कलां, कलौथरा, सिमरधा, खिरिया छतारा का सोशल आडिट चार जनवरी 2016 को, ग्राम रजवारा, बंजरया, सेमरा, पिपरिया जागीर, कपासी, बर्जरा का सोशल आडिट सात जनवरी को, ग्राम ककौरिया, सतरवास, नयागांव, बालावेहट, मुडारी, मेनवार का आडिट 11 जनवरी को,

ग्राम पटसेमरा, बरखेरा, डुंगरिया, बरौद, तेरा, बरौदा बिजलौन का 14 जनवरी को, ग्राम सतौरा, ऐरावनी, मैंरती कला, धौर्रा, पिपरई, जामुन धाना कलां का आडिट 18 जनवरी को,  ग्राम सिगैंपुर, बंदरगुढा, बंट, भौंरदा, उत्तमधाना, उमरिया डोंगरा का सोशल आडिट 21 जनवरी और देवगढ़, नीमखेरा, करमरा, कल्यानपुरा, सलैया, बरखिरिया का सोशल आडिट 25 जनवरी,


ग्राम टेनगा, जीरौन, जमुनिया, बिरारी, मैलवारा खुर्द, अनौरा का सोशल आडिट 29 जनवरी को, ग्राम अंडेला, बम्हौरी वंशा, पड़ना, डाबवर, मादौन और खितवांस का सोशल आडिट चार फरवरी एवं ग्राम पटउआ, बिरधा, महोली, खजुरिया का सोशल आडिट आठ फरवरी को किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed