{"_id":"619e958f8e6b394d332523a1","slug":"dalit-person-beaten-for-crossing-the-road-lalitpur-news-jhs2094950167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर कहा, यह रास्ता दलितों के निकलने का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता रोककर कहा, यह रास्ता दलितों के निकलने का नहीं
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतरवांस में बहन को ससुराल में छोड़ने आए दलित युवक का रास्ता रोक लिया और कहा कि यह रास्ता उनकी जाति के लोगों के निकलने का नहीं है। इसके बाद मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम पहाड़ी, तिलबारन निवासी अजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते नौ नवंबर को शाम पांच बजे वह अपनी बहन को उसके ससुराल ग्राम सतरवांस में छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचा तो वहां गांव के ही राहुल निरंजन ने उसका रास्ता रोककर कहा कि यह रास्ता उसके जाति के लोगों के निकलने के लिए नहीं है। जब उसने कहा कि यहां से सभी निकलते हैं, तो राहुल उत्तेजित हो गया और लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। लाठी के वार से उसकी मोटरसाइकिल की हेडलाइट व मास्क टूट गया।
जैसे ही वह बहन को लेकर उसके ससुराल पहुंचा तो पीछे से राहुल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और गालियां देने लगा। इस बात पर पास में खड़े संजू ने कहा कि गालियां किसे दे रहे हो तो उसने संजू को गर्दन पकड़कर लात-घूसों से मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे संजू बचकर घर में घुस गया। संजू के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। जिस पर वह देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।