फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dairy cattle needs balanced died

दुधारू पशुओं को दें संतुलित आहार

Thu, 26 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
dairy cattle needs balanced died
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पटौरा कलां में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को पशुओं से होने वाले लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. मारूफ अहमद ने पशुओं से अधिक आय अर्जित करने के गुण बताए। उन्होंने पशु पालकों को सलाह दी कि दुधारू पशुओं को संतुलित आहार दें। जिसमें एक कुंटल राबित तैयार करने में 30 किलोग्राम मक्का दाना, 40 किलोग्राम गेहूं का चोकर, 27 किलोग्राम सरसों/ मूंगफली/ बिनौला की खली, दो किलोग्राम मिनरल मिश्रण और एक किलोग्राम साधारण नमक मिलाना आवश्यक है। जो पशु समय से गर्मी में नहीं आ रहें हैं, उन्हें 50-60 ग्राम मिनरल मिश्रण प्रतिदिन एक माह तक खिलाएं और उन्हें पेट के कीडे़ मारने की दवा भी देें। पशुओं की प्रमुख बीमारियों में बताया कि गला घोंटू (घटरौंदा) और खुरपका मुंहपका (बेखरा) रोग के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। डॉ. अहमद ने किसानों को पशुओं की अच्छी नस्लें रखने और उनके वैज्ञानिक विधि से रख रखाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसान पशुओं से साल में एक बार बच्चा अवश्य लें तभी पशुपालन फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. सरिता देवी और 20 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed