{"_id":"605cf2838ebc3ef1095d22d4","slug":"cycles-distributed-by-state-minister-lalitpur-news-jhs1917640166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत श्रमिकों की 50 छात्राओं को राज्यमंत्री ने वितरित की साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत श्रमिकों की 50 छात्राओं को राज्यमंत्री ने वितरित की साइकिलें
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
साइकिल वितरण के पश्चात छात्राओं को घर जाने के लिए हरी झंडी दिखाते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर ?
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना (साइकिल सहायता योजना) के अंतर्गत 50 साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीराम पटैरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया।
विज्ञापन
जखौरा ब्लॉक अंतर्गत मसौरा कला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य में श्रमिकों की बच्चियों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु नि:शुल्क दी जाती है। इस मौके पर प्रेम वकील, सोनू चौबे, राजू तिवारी, कैलाश साहू, पुरुषोत्तम कुशवाहा, मुकेश पाल, हरीराम विश्वकर्मा, नीरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।