{"_id":"648f4d68eea7b353b009fe74","slug":"cvo-bribery-scandal-even-after-fifteen-days-the-police-could-not-investigate-lalitpur-news-c-11-1-118121-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीओ रिश्वत कांड : पंद्रह दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवीओ रिश्वत कांड : पंद्रह दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई जांच
Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी सीवीओ रहे एसके पांडे का लाखों रुपये रिश्वत लेने के वायरल हुए वीडियो की जांच 15 दिन बाद भी पुलिस पूरा नहीं कर पाई है। जनपद में तीन जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके पांडेय एक कमरे में भूसा टेंडर की धनराशि को बढ़वाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे। डीएम ने एसपी को पत्र भेजकर वायरल वीडियो की जांच कराने और कार्रवाई करने की बात कही थी। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए इसकी रिपोर्ट जल्द सौंपने की बात कही थी। लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरे वैसे ही पुलिस की जांच की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
विभागीय जांच शासन को की जा चुकी है प्रेषित
प्रभारी सीवीओ का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच अपर निदेशक पशु पालन विभाग देवेंद्र गुप्ता ने की थी। उन्होंने अपनी जांच पूूर्ण कर करीब एक सप्ताह पूर्व रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी थी।
विज्ञापन
विभागीय जांच शासन को की जा चुकी है प्रेषित
प्रभारी सीवीओ का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच अपर निदेशक पशु पालन विभाग देवेंद्र गुप्ता ने की थी। उन्होंने अपनी जांच पूूर्ण कर करीब एक सप्ताह पूर्व रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी थी।
विज्ञापन